जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार बुधवार को जिले में पौध रोपण अभियान के तहत एक साथ 11. 45 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और वन विभाग में कंट्रोलरूम बनाया गया है।
जिले में चालू वित्तीय वर्ष में कुल 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग को 4.68 लाख पौधे और 25 विभागों को 10.28 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें स्वातंत्रता दिवस पर 11. 45 लाख पौधे लगाया जाना है। वन विभाग 3. 23 और अन्य विभाग 8.22 लाख पौधे लगवाएंगे।15 अगस्त की सुबह से ही पौध रोपण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा जो देर शाम तक चलता रहेगा। श्रम विभाग, विद्युत, कृषि , रेशन विकास,पशु पालन, परिवहन, लोक निर्माण , औद्योगिक विकास , सिंचाई, पुलिस, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा, उद्योग, राजस्व,सहकारिता, स्वास्थ्य, प्राविधिक शिक्षा, एद्यान, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, नगर विकास, आवास विकास, उच्च शिक्षा, रेलवे और रक्षा विभाग को पौधे लगाने हैं। वन विभाग में बने कंट्रोल रूप से अभियान पर निगाह रखी जाएगी। पौधरोपण रिपोर्ट शाम छह बजे तक देनी है।
जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को 1145523 पौधे लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लक्ष्य के अनुसार पौध रोपण का कार्य हो सके। इसके लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनके द्वारा हर घंटे पौध रोपण की रिपार्ट दी जाएगी। इसके लिए वन विभाग में कंट्रोल रुम भी बनाया गया है।-आलोक कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी