फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन लागू करने और शिक्षकों का सेवाकाल 65 वर्ष किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार से वित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को दो दिवसीय आंदोलन शुरू हुआ। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने सातवें वेतन की व्यवस्था को लागू करने, मानदेय शिक्षकों का विनियमितिकरण करनेकी मांग को लेकर बाह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षक शिक्षण कार्य से विरत रहे। जिले के सभी वित्तपोषित कालेजों में पठन पाठन कार्य ठप रहा।
टीडी कालेज में धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। समस्या का समाधान करने के बजाय हठधर्मिता कर रही है। जिसका परिणाम भयावह हो सकता है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिसें जनवरी 2016 में ही लागू हो जानी चाहिए थी। लेकिन सरकार ने उसे लागू नहीं किया। पूर्वांचल विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने कहा हर विभाग के लोगों को सातवें वेतन का लाभ दिया जा रहा है लेकिन शिक्षकों को उससे वंचित किया जा रहा है। मानदेय शिक्षकों का विनियमितीकरण पर सरकार की नीयत साफ नहीं दिख रही है। 28 अगस्त 2018 को प्रदेश के सभी विद्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की शिक्षकों के प्रति रवैया ठीक नहीं है। शिक्षक इसे लेकर आंदोलन तेज करेंगे। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह, डा. विनय कुमार सिंह, डा. आलोक सिंह, डा. एके चतुर्वेदी, डा. डीबी मिश्र, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. एसएन उपाध्याय, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. केडी सिंह, डा. वीके त्रिपाठी. डा. वंदना दुबे, ड़ा. छाया सिंह, डा. पीएल टाम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांद कर कार्य से विरत रहे। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. आरपी ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने पठन पाठन से विरत रहकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। सात सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि सरकार शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर 28 अगस्त को विवि परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डा. अभय प्रताप सिंह, डा. मनोज वत्स, डा. अवधेश, डा. मायानंद उपाध्याय, डा. विजय बहादुर यादव, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. संतोष पांडेय, डा. ओपी दुबे, डा. मनोज तिवारी, डा. जीके दुबे, डा. सुधाकर आदि मौजूद थे। विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को अपनी मांगों राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमुहाई के शिक्षक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डा. पीके सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें