फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाना है तो लगाना होगा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। आज जिस तरीके से पूराने पेड़ों का कटान हो रहा है। उतने मात्रा में नए पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं। जिसके कारण से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। उक्त बातें खंड शिक्षा अधिकारी आरएन पाठक ने सोमवार को अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीह अशरफाबाद के प्रांगण में पौध रोपण करते हुए कहा। उन्होंने लोगों से हरा वृक्ष लगाने के लिए जागरुक करते हुए कहा कि पर्यावरण और पृथ्वी की स्थिरता बचाने के लिए हरे वृक्षों का लगाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्रा, कैलाश चौरसिया, विनोद कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, राधेश्याम, संतोष कुमार वर्मा, पंकज सिंह, उदय कृष्ण यादव, अनुराग, शुभम, सुमन अग्रहरि, जयप्रकाश मौर्य व लक्ष्मीकांत आदि उपस्थित रहे। ।

कंट्रोल रूप को हर घंटे बताएंगे पौधरोपण की प्रगति
जौनपुर। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एपी पाठक ने कहा कि 15 अगस्त को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट जानल व सेक्टर मजिस्ट्रेट वन विभाग के कन्ट्रोल रुम को भेजें। जिससे समय से शासन को इसकी जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा 15 अगस्त को अभियान चलाकर पौध रोपण किया जाना है।लक्ष्य के अनुसार पौध रोपण हो सके। इसके लिए जोनल एवं सेक्टर अधिकारी लगाए गए हैं। वहीं
विज्ञापन

पौध रोपण की संकलित सूचना के लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग में कन्ट्रोल रुम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्रों में लगाए गए पौधो की सूचना हर घंटे कंट्रोल रुम को देंगे। साथ ही शाम 6 बजे तक संलग्न प्रारुप में भरकर पौध रोपण की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें