फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली चौराहे के पास स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया अतिक्रमण जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नहीं हट सका। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को पत्र लिखकर कार्यालय के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटवाने को कहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर रोज अस्थाई दुकानें सज जाती हैं। बीते पांच जुलाई को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी जब बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे तो कार्यालय के गेट पर अतिक्रमण के चलते डीएम की कार दस मिनट तक बाहर ही खड़ी रही। किसी तरह गाड़ी से उतरकर डीएम पैदल कार्यालय पहुंचे थे। डीएम के निर्दश पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने गेट के सामने लगा ठेला और अगल बगल की अस्थाई दूकान पर रखा सामान कोतवाली उठा ले गई थी। डीएम के जाते ही पुलिस ने सारा सामान दुकानदारों को सौंप दिया। दो दिन तक गेट पर दूकानें नहीं लगी थी। डीएम की जांच के तीसरे दिन से ही फिर से बीएसए कार्यालय के मुख्य गेट पर दूकानें सज गई। 10 जुलाई को जिलाधिकारी ने बीएसए को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया था कि वह नगरपालिका प्रशासन से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटवाएं और संबंधित दूकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कराएं। अभी दो दिन पहले कार्यालय आए दो शिक्षकों की बाइक से दूकान गेट पर सजी दूकान में धक्का लग गया तो उसे लेकर मनबढ़ दुकानदारों ने शिक्षकों के साथ मारपीट भी की थी। यही नहीं गेट के पास में ही स्थित एक दूकानदार ने रातो रात बीएसए कार्यालय की तरफ खिड़की खोल लिया। इसके पहले इसी दूकानदार ने कार्यालय की तरफ दरवाजा खोल लिया था। जिसे बाद में पुलिस ने बंद करवाया था। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यालय के मुख्य द्वार व अगल बगल से अतिक्रमण हटवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी ने चबूतरा तोड़वाया
खेतासराय। नगर पंचायत के जौनपुर शाहगंज रोड पर मच्छरहट्टा स्थित एक दुकानदार द्वारा सड़क के पश्चिम पटरी पर सोमवार को अपनी दुकान के सामने सीढ़ी व चबूतरा बनाया जा रहा था। नगर पंचायत कर्मियों ने जब दुकानदार को नाली से सट कर निर्माण से मना किया तो दूकानदार नहीं माना और उसने निर्माण कार्य जारी रखा। इस बात की सूचना अधिशासी अधिकारी अमित कुमार को दी। ईओ ने स्वंय आधा दर्जन सफाई कर्मियों को लगा कर नाली के ऊपर बने चबूतरा व सीढ़ी को तोड़वा दिया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद अब पटरी पर इंटर लॉकिंग व नाली निर्माण प्रस्तावित है अत: नाली पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क के दोनों और चिह्नित अतिक्रमण को अभियान चला कर हटवाया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें