जौनपुर। ओडीओपी समिट का उद्घाटन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में ओडीओपी योजना में चयनित दरी उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत लखनऊ के कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मडियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी, मछलीशहर सांसद प्रतिनिधि डा. विजय चंद्र पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात जिले के उद्यमी विनीत जायसवाल, मेसर्स कास कार्पेट यार्न डायर्स, सिधवन को 1.10 करोड़ का ऋण वितरण पत्र विधायक डा. लीना तिवारी द्वारा दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, मुद्रा, स्टैंडअप, स्टार्टअप एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों को भी स्वीकृत पत्र /वितरण पत्र /प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्र भान सिंह इंदु, आईआईए के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।