फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। शहरी गरीब आसरा योजना के तहत नगर के काशीपुर में बनकर तैयार 48 आवासों को रविवार को पात्र लाभार्थियों को आवंटित कर दिया गया। दरोपुर स्थित पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल के आवास पर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और पालिकाध्यक्ष ने अपने हांथो आवंटन पत्र वितरित किए। आवास पर अधिकार पत्र पाकर गरीबो के चेहरे खिल उठे।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि किसी भी गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान से वंचित नहीं रखा जाए। गरीबों को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ केवल पात्र को ही दिया जाएगा। इसमे जाति, धर्म आड़े नहीं आएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सबका साथ-सबका विकास नारा सच साबित हो रहा है। उस पर पार्टी दिन रात काम कर रहे हैं। बताया कि 48 लोगों को आवंटन पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों कलावती देवी, गेंदा देवी पंचम, आशा देवी, संतरा देवी राजेश, विष्णु साहू, सावित्री देवी, राजदारी कल्लू, नीलम देवी, घनश्याम, राजेंद्र प्रसाद, गजानंद, सीमा मोदनवाल, मीना देवी भिखारी प्रसाद, खैरुन्निसा, शायरा बानो, मथुरा प्रसाद, संगीता, राजकुमार, मानिक आदि के खुशी का ठिकाना न रहा। अब गरीब अपने आवास में चैन की नीद ले सकेंगे। इस मौके पर परियोजना अधिकारी शैलेंद्र भूषण, ओमकार तिवारी, सचिन त्रिपाठी, अभयराज सिंह, विनीत बरनवाल, गिरधारी जायसवाल, अशोक पाल, अजय सिंह, सुजीत यादव, इरशाद अंसारी, अमित जायसवाल, आनंद कुमार निगम, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें