फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट देश के लिए एक तरफा और काला कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में विभिन्न संगठनों ने जिले में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा। करणी सेना के प्रदेश महासचिव विराज ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, कायस्थ सेवा संघ आदि ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले पॉलिटेक्निक चौराहा कृषि भवन से रैली निकालकर ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए विराज ठाकुर ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट देश के लिए एक तरफा और काला कानून है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रवक्ता सुधांशु सिंह ने कहा कि देश में कानून का राज खत्म हो चुका है। लोकतंत्र की जगह केंद्र सरकार राजतंत्र के पथ पर अग्रसित है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला प्रवक्ता परमानंद चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार सवर्णों और पिछड़ों के साथ विश्वासघात किया है। हम लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहिष्कृत करते हैं। इस मौके पर दीपक सिंह सोनू, अमन अस्थाना, मुकेश यादव, सौरभ सिंह, सुशील गिरि, मनीष शुक्ल, शुभम चौबे, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, सूरज सिंह कौशिक, नीरज सिंह, शनि सिंह, अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।
मडियाहूं: तहसील परिसर और नगर स्थित गांधी तिराहे पर दर्जनों की संख्या में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एससी/एसटी एक्ट को काला कानून बताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर योगेश पांडेय, परमानंद, अमन शुक्ला, संदीप सिंह, रोहित मिश्रा, शिवजी तिवारी, विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बदलापुर : विभिन्न संगठनों ने तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया। घंटे भर चले धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने एससी एसटी कानून पास न होने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रमापति राम बिंद को सौंपा। इसके पहले लोगों ने माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर से रैली निकालकर इंदिरा चौक होते हुए महराजगंज, घनश्यामपुर, सिंगरामऊ तथा धनियामऊ रोड से पुन: तहसील के सामने पहुंचकर प्रदर्शन के रूप में तब्दील हो गई। वक्ताओं ने कहा कि एससी/एसटी कानून के द्वारा बहुसंख्यक समाज पर अत्याचार और कुठाराघात करने का अधिकार आपराधिक प्रवृत्त वाले दलितों के हाथ में दे दिया है। इस मौके पर राहुल पांडेय, सत्या शुक्ला, अजीत दुबे, दीपक दुबे, सूर्य प्रकाश ओझा, पंकज दुबे, कृष्णकांत द्विवेदी, महिला संघ प्रमुख अनीता मिश्र, विजयी तिवारी, अंकुर शुक्ला, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें