फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्पोजल व्यापारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डिस्पोजल सामान के व्यापारियों ने सरकार की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंध के खिलाफ गुरुवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभी व्यापारी सब्जी मंडी में एकत्रित हुए, जहां से कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय को सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि उनके पास बचे स्टाक को बिक्री करने के लिए दो वर्ष का समय दिया जाए और सरकार चाहे बचे माल का मुआवजा देकर माल वापस ले लें। जिलाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, महामंत्री राधेरमण जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, चंद्र प्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, विधानचंद, सुधीर चंद्र, निशांत कुमार, प्यारेलाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, सतीश जायसवाल, गोपाल जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सूरज जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें