जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के संयुक्त संघर्ष के बैनर तले गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह केंद्र में सरकार के सत्तासीन होने के पहले चुनावी जनसभा में नवीन पेंशन प्रणाली को अलाभकारी बता चुके हैं। भाजपा के सत्तासीन होने पर इसे बहाल करने का आश्वासन भी दिए लेकिन सब कोरा साबित हो रहा है। वहीं, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को गोरखपुर के सांसद के रूप में पत्र लिखकर नवीन पेंशन प्रणाली को शिक्षक कर्मचारियों के लिए अलाभकारी बता चुके हैं लेकिन सत्तासीन होने पर यही सक्षम लोग अब अक्षम हो गए हैं। इस मौके पर डा. राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सरोज सिंह, अमित सिंह, सुधाकर सिंह, मो. सलाउद्दीन, ठाकुर प्रसाद तिवारी, डा. प्रवींद सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, सुशील उपाध्याय, डा. रणजीत सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी, संतोष तिवारी, रोहित यादव, अब्दुल्ला उमर, मुर्तुजा हसन, दिवाकर चौहान, रामसिंह राव, पारस सिंह, विनय सिंह, अब्दुल्ला सादिर, हसन सईद, लाल साहब यादव, दयाशंकर यादव, समर बहादुर सिंह, राहुल यादव आदि शामिल रहे।