फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से महिला की मौत, दो पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। विकास खंड के परउवा गांव की मुसहर बस्ती में डायरिया से एक महिला की सोमवार को मौत हो गई जबकि उसकी दो बेटियां उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। उल्टी दस्त से पीड़ित महिला की मौत की सूचना पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बस्ती के आसपास दवा का छिड़काव कराया। पीड़ित बच्चियों का इलाज किया गया। बस्ती के लोगों के मुताबिक महिला दवा लेने के बजाय झाड़-फूंक कराती रही और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

परउवा गांव की मुसहर बस्ती में निवासी पांचू बनवासी की पत्नी पूनम (24) उल्टी दस्त से पीड़ित थी। घर वाले चिकित्सक को दिखाने के बजाय झाडफ़ूंक करा रहे थे। सोमवार को उसकी मौत हो गई। डायरिया से महिला की मौत की खबर लगते ही मंगलवार को सुबह सीएचसी मुफ्तीगंज के अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में पहुंच गए। मृतका पूनम की बेटियां राधा (3) और नंदनी (4) भी उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। घर पर ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीम ने बस्ती के आस पास दवा का छिड़काव कराया और बस्ती के लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तिगज के चिकित्सक डॉ श्रवण कुमार यादव का कहना है कि अब स्थिति सामान्य है। पीड़ित दो बच्चियों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। गांव में आशा बहू और एएनएम और एडिशनल पीएचसी बारी के चिकित्सक की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें