फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की गेट मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे। इसके लिए नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने की सफलता के लिए कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में गेट मीटिंग की। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने के बाद ही कर्मचारी दम लेंगे।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को गेट मीटिंग किया गया। इस दौरान नगर पालिका, बेसिक शिक्षा, डीआईओएस, खाद्य रसद विभाग व जिला अस्पताल में सभाएं हुई, जिसमें नौ अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से धरने में प्रतिभाग कर सफल बनाने का संकल्प लिया। संरक्षक सीबी सिंह ने कर्मचारियों को नई पेंशन की खामियों को बताया और पुरानी पेंशन बहाल करने की वकालत की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने पुरानी पेंशन को बूढ़ापे का सहारा बताया। कहा कि अपने स्वाभिमान एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए 9 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को अपनी पूरी ताकत के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, मंत्री रामलाल पाल, परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, नगर पालिका सफाई कर्मचारी के संरक्षक मोहम्हमद हनीफ, जलकल विभाग के अध्यक्ष संजय पाठक, मातृशिशु कल्याण के अध्यक्ष महालक्ष्मी वर्मा, आशा सिंह, बेसिक शिक्षा के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रमोद शर्मा, अजय मौर्या आदि ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें