मुंगराबादशाहपुर । स्वच्छ भारत मिशन तहत नगर पालिका परिषद मुगरा बादशाहपुर के अवर अभियंता शिवानंद वास्को, कर अधीक्षक कमलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियो ने मंगलवार को पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान 100 ग्राम पालीथि जब्त किया और एक दुकानदार से एक हजार रुपया जुर्माना वसूला। साथ ही लोगों को पालीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरुक किया। इस दौरान कर अधीक्षक कमलेश कुमार ने व्यापरियों से पॉलिथिन पर रोक का पालन करने को कहा। कहा कोई भी दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करे। किसी भी दुकानदार के दुकान में यदि पॉलीथिन पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा । इस अवसर पर ओंकार नाथ मिश्रा, प्रवेश सिंह ,ब्रिज किशोर ,आलोक, भरत लाल सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।