बदलापुर / घनश्यामुर । हरिद्वार से हावड़ा जा रही डाउन कुंभ एक्सप्रेस के चालक ने फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग को खुला देख ट्रेन रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन रुकते ही गेट मैन ने तत्काल क्रासिंग को बंद किया। इसके पश्चात चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया।
हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली 12370 डाउन कुंभ एक्सप्रेस पौने बारह बजे हरपाल गंज स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। तीन किलोमीटर आगे जफराबाद-सुल्तानपुर रेल खंड पर गेट संख्या 21 फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग का गेट खुला देख चालक ने सावधानी पूर्वक क्रासिंग के पूर्व ही ट्रेन को खड़ा कर हार्न बजाया। ट्रेन के हार्न बजाने पर गेट मैन आन ड्यूटी सुनील कुमार भागकर पहुंचा और गेट को बंद किया। इसके पश्चात ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर पंकज झा ने बताया कि राजमार्ग पर जाम के चलते गेट मैन फाटक बंद नहीं कर सका था। गेट बंद होने के बाद कुंभ एक्सप्रेस को हावड़ा के लिए रवाना की गई।