फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण से जोड़ो रिश्ता, पॉलीथिन को छोड़ो

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सेंट जेवियर स्कूल के छात्र व छात्राओं ने मंगलवार को रैली निकाली। रैली विद्यालय से निकलकर गौराबादशाहपुर बाजार में पहुंची, जहां विद्यालय के बच्चों ने दुकानदारों और ग्राहकों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। साथ ही पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकरी दी। इस दौरान लोगों को पेपर से बने थैले को बाजार में नि:शुल्क वितरण किया। रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पॉलिथीन में रखा भोज्य पदार्थ खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने की संभावना ज्यादा होती है। पॉलिथीन से नालियां जाम हो जाती हैं। घर की महिलाएं बचे हुए भोज्य पदार्थ, सड़े फल आदि सामानों को पॉलीथिन में रखकर सड़कों व नालियों में फेंक देती हैं। जिससे संक्रामक बीमारियाें के फैलने की संभावना रहती है। इस अवसर पर अनुज मिश्रा, शिवानी सिंह, सीता श्रीवास्तव, राजेश उपाध्याय, नीरज सिंह, पूनम श्रीवास्तव, लक्ष्मी शंकर, मुस्तकीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें