थानागद्दी। थानागद्दी बाजार स्थित उप डाकघर का सीएसआई सिस्टम पिछले महीने से खराब चल रहा है । तकनीकी खराबी होने के कारण 20 दिनों से पोस्टआफिस संबंधित सभी कामकाज ठप पड़े हैं। बुकिंग एवं भुगतान वितरण से संबंधित भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतने दिनों से चल रही इस तकनीकी खराबी को दुरुस्त नही कराने से उपभोक्ताओं में रोष है। नाऊपुर गांव निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि दो हफ्ते से डाकघर का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। बेहड़ा निवासी चंदन सिंह ने कहा कि काम नहीं होने से प्रतियोगी परिक्षार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पोस्ट मास्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि आधुनिक मशीन होने के कारण । इसकी बहुत जानकारी हम लोंगों को नहीं है। विभाग के उच्चधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। एक या दो दिन में खराबी ठीक का व्यवस्था चालू हो जाएगी।