फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से पढ़ाई का दावा हवा हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथा कला। स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जहरुद्दीनपुर में बच्चों को प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराने का दावा हवा-हवाई साबित हुआ। विद्यालय में प्रोजेक्टर लगाकर बच्चों को बैठाकर फोटो कराने के बाद मशीन शिक्षक घर उठा ले गए। बच्चों का कहना है कि सिर्फ एक दिन मशीन से उन्हें पढ़ाई का वीडियो दिखाया गया था।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जहीरुद्दीनपुर में तैनात शिक्षकों ने दावा किया था कि उन्होंने अपने संसाधनों से यहां बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने की व्यवस्था बनाई है। विद्यालय में प्रोजेक्टर से पढ़ाई की खबर अखबार में छपी थी और शिक्षक भी सोशल मीडिया पर इसके लिए खूब वाहवाही भी लूट रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने जहीरुद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों के दावे का सच जानने का प्रयास किया तो स्थिति चौंकाने वाली थी। नियम के मुताबिक सुबह पौने नौ बजे विद्यालय में प्रार्थना शुरू हो जानी चाहिए लेकिन यहां सवा आठ बजे तक कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। विद्यालय में ताला लटक रहा था। कुछ बच्चे परिसर में खेलकूद रहे थे। इस विद्यालय में कुल चार शिक्षकों का स्टाफ है। जिसमें दो पूर्णकालिक अध्यापक तथा दो शिक्षा-मित्र हैं। बच्चों ने बताया कि गुरुजी तो रोज देर से आते हैं। सवा आठ बजे के बाद सहायक अध्यापक शिवम सिंह विद्यालय पहुंचे। साढ़े आठ बजे शिक्षा मित्र सुनीता विद्यालय पहुंचीं। संवाददाता ने प्रोजेक्टर से पढ़ाई करने वाले दावे को जांचने के लिए विद्यालय का वह कमरा खोलवाया तो वहां कमरे मे दीवाल पर एक सफेद बैनर करीब एक मीटर चौड़ाई व इतनी ही लंबाई का लगा था। एक टेबल भी रखा था लेकिन वहां प्रोजेक्टर नहीं था। बच्चों ने बताया कि एक दिन मशीन आई थी। उसे लगाकर फोटोग्राफी की गई थी। फिर उसी दिन मशीन गुरुजी उठा ले गए थे। इसी परिसर में जूनियर हाईस्कूल भी है। वहां भी नौ बजे तक कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा था। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह का कहना है कि विद्यालय में प्रोजेक्टर से पढ़ाई करने की जानकारी नहीं है। रही बात देर से शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने की तो खंड शिक्षा अधिकारी राजनारायण पाठक ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें