बदलापुर / घनश्यामपुर। तहसील के लेदुका क्षेत्र में बीएसएनएल की सभी सेवाएं एक पखवारे से ठप है। होने से उपभोक्ता परेशान हैं। विभाग बनाने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लेदुका बाजार स्थित दूरभाष केंद्र का बीटीएस व मदर बोर्ड पखवारे भर पहले जल गया था। जिसे आज तक नहीं बनाया गया। जिससे मोबाइल, लैंडलाइन ब्राडबैंड सेवा ठप हो गयी है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश तिवारी का कहना है कि विभाग जानबूझकर नहीं बना रहे है। जिससे लोग मजबूरी में दूसरे नेटवर्क का सहारा लेने को मजबूर है। इस संबंध में जेटीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि बीटीएस बदल दिया गया है। ट्रांसमिशन से सिर्फ कनेक्टिविटी देना बाकी है। जिसे जोड़कर शीघ्र सेवा बहाल कर दी जाएगी।