फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 लाख की लागत से बनेगे तीन चेकडैम..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जल संरक्षण व पानी रोकने के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिले में चालू वित्तीय वर्ष में तीन चेकडैम बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 75 लाख की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है। शासन से तीनों चेक डैम बनाने की कार्य योजना पास होते ही। चेकडैमों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा ताकि जल संरक्षण कर किसान आसानी से सिंचाई कर सकें। इसके लिए सरकार द्वारा चेकडैम बनाने का कार्य किया जाता है। जिससे पानी रुक सके। जिले में तीन चेकडैम बनाने के लिए लघु सिंचाई विभाग को शासन से कुल 75 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। पास हुई धनराशि से विभाग द्वारा तीनों चेकडैम का निर्माण कराने के लिए स्थलों का चयन किया गया है। जिसमें बदलापुर ब्लाक के गजेंद्रपुुर, सिरकोनी ब्लाक के हीरापुर व केराकत ब्लाक के टड़वा में चेकडैम बनाया जाएगा। इन स्थानों का चयन करने के बाद विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें एक चेकडैम के निर्माण की लागत 25 लाख रुपये रखी गई है। विभाग की ओर से तैयार कार्य योजना को शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद चेकडैमों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शीघ्र ही जिले में तीन चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 75 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद शासन को कार्य योजना भेज दी गई है। कार्य योजना मंजूर होने के बाद चेकडैमों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामेश्वर सिंह,
सहायक अभियंता, लघु सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें