जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के वारी नहर पुल से चकनवाबाद मुस्तफाबाद को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था 7 मार्ग की मरम्मत के लिए गॉव के लोग जनप्रतिनिधियों का चक्कर तथा अधिकारियों को दरख्वास्त देते देते थक गये लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रविवार को चकनवाबाद गांव के युवामाजसेवी राकेश पटेल व कान्हापुर के समाजसेवी अनुज यादव ने जेसीबी लेकर पहुंच गए और वारी से अढ़नपुर तक पूरी सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया ।
जौनपुर। निरंकारी मंडल के मीडिया सहयाक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख माता स विंदर हरदेव का निरंकार में लीन हो गई है। निरंकारी सत्संग भवन संत निरंकारी कालोनी दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए समागम मैदान में रखा जाएगा। अंतिम दर्शन बुधवार 8 अगस्त को होगा। अंतिम संस्कार यात्रा बुधवार को सुबह 9 बजे से ग्राउंड संख्या 8 से शुरू होगी। अंतिम संस्कार 12 बजे सीएनजी दाहगृह निगम बोध घाट दिल्ली में किया जाएगा।
जौनपुर। समाजवादी पार्टी नगर व्यापार सभा की बैठक नगर उपाध्यक्ष फरहत अली के आवास पर अजमेरी मोहल्ला में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अंजुम सिद्धकी ने दुर्गा प्रसाद मोदनवाल को मडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर मनोज साहू, दीपक, महताब, शमीम, सोनू शेख आदि मौजूद थे।