बक्शा। भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। डा. हेडगेवार ने हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने छुआछूत से दूर होने का मंत्र दिया। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काशी प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजन ने रविवार को हैदरपुर गांव निवासी भाजपा नेता राजमणि सिंह के आवास पर आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि पूर्व में योजना बद्ध तरीके से संस्कारों को बदला गया है। आज हम अपनी ही हिंदी तिथियां भूल चुके हैं। ईसाई मिशनरियां अंधविश्वास को बढ़ावा देकर हिंदू समाज को कमजोर कर रही हैं। इससे सर्तक रहने की जरूरत है। छुआछूत दूर कर हिंदुओं को एकजुट होना होगा। हम जिसे अछूत मानते हैं, वे हिंदू समाज के अभिन्न अंग है। अध्यक्षता करते हुए रामअछैबर पांडेय ने की। संचालन शैलेंद्र पां0डेय ने किया। डा. ज्ञानदेव द्विवेदी, अशोक शुक्ल, उपेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, राजू रतन सिंह, गुलाब सिंह दादा, वीरेन्द्र सिंह सरपंच, अवनीश दूबे, शैलेंद्र दूबे व पप्पू माली आदि मौजूद रहे।