फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटा पुल पर पुल बनाने का कोई औचित्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। पीली नदी का जलस्तर बढ़ने से बदलापुर खुर्द में चकरियहवा घाट का रपटा पुल डूब गया है। इससे एक दर्जन से ज्यादा गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। विधायक के अनुरोध के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने उसके बगल में पुल बनाने की बात से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पुल का मामला सदन में उठाया था और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी इस बाबत मुलाकात की थी। कहा था कि क्षेत्र के रारीकला, रारीखुर्द, दुर्गापट्टी, लेदुका, जीरिकपुर, भगतपुर, बदलापुर खुर्द, मोलनापुर , मसनपुर, वीरभानपुर आदि गांवों के लोग रपटा पुल से होकर आते -जाते हैं। बरसात के कारण पुल डूब जाने पर लोगों को दस किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर तहसील मुख्यालय आना पड़ता है। उप मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण विभाग को सर्वे करके रिपोर्ट देने को कहा था। विभाग ने रपटा पुल के पास नया पुल बनाने की जरूरत से इनकार कर दियाि है। रिपोर्ट में कहा कि चकरियहवा घाट पर एक रपटा पुल पहले से है। बारिश होने पर इस पुल पर नदी के बहाव के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधि रहता है। ऐसी स्थिति में दो किलोमीटर की दूरी पर बनगांवपट्टी डढ़िया घाट पर अप स्ट्रीम में पहले से बने पुल और डाउन स्ट्रीट में लगभग सात किलोमीटर दूर बटाऊबीर मई नौपेड़वा मार्ग से जाया जा सकता है। नियमानुसार किसी भी नदी पर स्थित सेतु से दस किलोमीटर अपस्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम में सेतु निर्माण नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें