फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे अल्प संख्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर का चयन किया गया है। जिसमें अल्प संख्यक समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास के माध्यम से विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जाना है।नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र में बालिका महाविद्यालय, पीएचसी, सीएचसी, आईटीआई, पालिटेक्निक, कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल, बालिकाओं के लिए छात्रावास, मदरसों में स्मार्ट क्लासेज, सद्भाव मंडप, फल, सब्जी, मीट व मछली के मंडी के लिए कांप्लेक्स का निर्माण किए जाने आदि कार्य कराए जाएंगे। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव बनाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के नेतृत्व में शनिवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक किया गया। जिसमें डीएम ने संबंधित विभागों को उक्त कार्यो के प्रस्ताव के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने और चार दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका माया टण्डन, मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें