फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत द्वारा कार्य पूर्ण नहीं कराने पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के भाऊपुर से कुसांव जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है । जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मार्ग पर बने बड़े -बड़े गड्ढों व बिखरी गिट्टियों से ही समय दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। शिकायत के बावजूद सड़क का मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।इसके लिए जिम्मेदार जिला पंचायत को ग्रामीण कोस रहे हैं।
विज्ञापन

भाऊपुर से कुसांव जाने वाली सड़क अभी कुछ माह पूर्व जिला पंचायत द्वारा पैचिंग की गई थी । लेकिन बीच में लगभग 200 मीटर तक न ही पैचिंग की गई और न ही किसी तरह का निर्माण किया गया। जिससे सड़क में जगह -जगह करीब एक फिट तक से ज्यदा गहरे गड्डे हो गए हैं। जिससे कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं । आये दिन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं ।जबकि ग्रामीणों ने मार्ग बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत किया। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शीघ्र मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह का कहना है इस सड़क के बारे में विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है।उसके बाद भी सम्बन्धित विभाग के आला अधिकारियों को कोई ध्यान नहीं है। अगर समय रहते पैचिंग का कार्य नहीं कराया गया तो इस बरसात के मौसम में वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व ाहनों कोक भी नुकसटान पहुंचेगा। न्होंने बताया कि सड़क को पैचिंग करने के लिए जिला पंचायत विभाग के द्वारा 900 मीटर पैचिंग के कार्य के लिए धन स्वीकृत किया गया था। लेकिन ठीकेदार द्वारा 700 मीटर ही कार्य कराया गया। जबकि ठेकेदार स्वीकृत सारा धन रख लिया है।

भाऊपुर से कुसांव जाने वाली सड़क पर 700 मीटर कार्य करने के लिए धन स्वीकृत किया गया था। ठेकेदार द्वारा 700 मीटर कार्य किया गया है। सड़क का 200 मीटर जो कार्य छूटा है। वह जीरो परसेंट गिट्टी पर था। इसलिए कार्य नहीं कराया जा सका है। राहुल सिंह अपर मुख्य अधिकारी ,जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें