फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित साधारण सभा की बैठक के दौरान श्साक्रवार को सदन में अमर्यादित व्यवहार करने वाले दो वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेशचँद्र सिन्हा ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिवक्ता संघ द्वारा साधारण सभा की बैठक बुलाई गई थी। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व साधारण सभा के सदस्य कुछ मुद्दों पर अपना विचार शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से व्यक्त कर रहे थे। इसी बीच कनिष्ठ अधिवक्ता भगवानदीन यादव व राहुल तिवारी सदन में अपनी बात अनुशासित तरीके से न रखकर नोकझोंक शुरू कर दी। सदन में हाथापाई की नौबत पैदा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। किसी तरह अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। सदन में दोनों अधिवक्ताओं के अमर्यादित व्यवहार से आहत अधिवक्ता संघ ने उक्त दोनों अधिवक्ताओं के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा। ऐसा नहीं करने पर बार से निष्कासन की कार्यवाही करने की बात कही। अध्यक्ष के इस कदम की सभी वकीलों द्वारा सराहना की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें