जौनपुर। नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित सिटी रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज का पिलर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार को पानी भरने के कारण अप ट्रैक के पास की मिट्टी बह गई। इससे उस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सात घंटे तक बाधित रहा। डाउन ट्रैक से ट्रेनों के परिचालन से ट्रेनें काफी विलंबित रहीं। अप ट्रैक के पास खोदे गए गड्ढे में बालू भरकर अप शाम साढ़े चार बजे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
नगर के मड़ियाहूं स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान रेलवे क्रासिंग पर अप ट्रैक के पास पिलर बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। बारिश होने के कारण शुक्रवार को गड्ढे में पानी भर गया। जिससे अप ट्रैक के पास की मिट्टी गड्ढे में बह गई। इसकी जानकारी होने स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे इस ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन बंद कर डाउन ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन किया गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे डिप्टी चीफ इंजीनियर कंसट्रक्शन सुनील कुमार, एईएन कंट्रक्शन, एईएन मेंटिनेंस एसके सिंह, सेक्शनल ट्रैफिक इंस्पेक्टर डीके सिंह आदि अधिकारी पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने अप ट्रैक के पास पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे को बालू डलवाकर पटवा दिया गया । शाम साढ़े चार बजे अप ट्रैक ो न्र्रिट्रैक से भी ट्रेनों का सामांय संचालन शुरु करा दिया। इस ट्रैक पर ट्रेनें 10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही है।
रेलवे क्रासिंग पर अप ट्रैक के पास आवेर ब्रिज बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। बारिश से अप ट्रैक के पास की मिट्टी उसमें बह गई थी। जिससे अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। ट्रेनों को क्रास ओवर के माध्यम से डाउन ट्रैक पर चलाया गया। कमी को दूर कर सात घंटे बाद ट्रेनों का सामान्य संचालन 10 किमी प्रति घंटा की गति से शुरू कर दिया गया है। - अनिल कुमार उपाध्याय, स्टेशन अधीक्षक, सिटी रेलवे स्टेशन