फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने किया गड्ढामुक्त, जिला पंचायत ने निकाला टेंडर

विज्ञापन
अच्छी सड़क को बनाने का टेंडर
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत ने ऐसी सड़कों का भी टेंडर निकाल दिया है, जो पहले से किसी न किसी विभाग की ओर से बनवाई गई है। जलालपुर ब्लाक में सबसे अधिक मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जो सड़कें पहले से निर्मित है। उन सड़कों को जिला पंचायत ने बनाने का टेंडर निकाल दिया है। हाल ही में तीन सड़कों का मामला सामने आने के बाद उसका टेंडर निरस्त कर दिया गया लेकिन तीन और मामले सामने आए हैं। इसे लोक निर्माण विभाग ने दो माह पहले गड्ढामुक्त कर पैचिंग कार्य कराया है। उसे जिला पंचायत ने बनाने का टेंडर निकाला है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने 17 जुलाई को टेंडर निकाला। इस क्रम संख्या 14 पर खालिसपुर से ककोरी मार्ग का, क्रम संख्या 152 पर जौनपुर-वाराणसी मार्ग से लहंगपुर नवीनीकरण का कार्य, क्रम संख्या 153 लहंगपुर हरिजन बस्ती मार्ग पर नवीनीकरण का कार्य होना है। आरोप है कि इस सड़कों को पीडब्लूडी ने निर्माण कराया है। सड़कों की स्थिति अच्छी है। बावजूद इसका टेंडर कराया गया है। इसमें एक सड़क की अलबत्ता उखड़ गई है। जो भी हो जिला पंचायत ऐसे मामलों में माहिर है। पूर्व में जलालपुर ब्लाक में ही दूबेपुर से छितौना हरिजन बस्ती होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग रेहटी धराव मार्ग से दूबेपुर मार्ग और रेहटी धराव की अवशेष सड़क छितौना से जिला पंचायत की सड़क का भी टेंडर निकला था। लेकिन शिकायत पर इस टेंडर को स्थगित कर दिया गया है। बावजूद इसके, 382 सड़क, पुल, पुलिया आदि कार्यों के लिए निकाले गए टेंडर में कई ऐसी सड़कें हैं जिस पर दोबारा काम हो रहा है। इस तरह धन का बंदरबाट किया जा रहा है।


राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर लहंगपुर गांव के हरिजन बस्ती के लिए दो सड़कें जाती हैं। दोनों लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई है। एक रोड जो 5 माह पूर्व पीडब्लूडी द्वारा नवीनीकरण कराया है। उस सड़क को भी जिला पंचायत के द्वारा टेंडर निकाला गया है। इस पर 6 लाख 68 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग से लहंगपुर जाने की लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत कुछ वर्षों पूर्व रोड बनाया गया था, जो क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन इस रोड पर अभी मरम्मत कार्य नवीनीकरण नहीं हुआ है। जिसे पीडब्लूडी विभाग द्वारा ही होना चाहिए। जबकि इस रोड पर पीडब्लूडी के बगैर एनओसी जारी किए नवीनीकरण के लिए जिला पंचायत ने टेंडर जारी कर दिया है।

क्षेत्र के खालिसपुर काकोरी मार्ग को भी जिला पंचायत ने छह लाख 60 हजार की लागत से नवीनीकरण कराने के लिए टेंडर निकाला है। जबकि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से खालिसपुर काकोरी जूनियर हाईस्कूल तक 5 माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने नवीनीकरण कराया था।


जौनपुर। बनी हुई सड़कों का प्रस्ताव देकर धन का बंदरबाट करने की खेल का खुलासा होने लगा है। जलालपुर ब्लाक में 10 से अधिक ऐसी सड़कों की शिकायत जिला पंचायत को मिली है। जो पहले से निर्मित है लेकिन उसका प्रस्ताव देकर धन निकालने का प्रयास किया गया है। जो भी हो ऐसी चार सड़कों का टेंडर जिला पंचायत ने निरस्त कर दिया है। शेष सड़कों का प्रस्ताव भी निरस्त हो सकता है। इसमें जलालपुर ब्लाक में एक ही गांव की छ: सड़कें टेंडर में शामिल हैं।


जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को शामिल करते हुए टेंडर निकाला गया था। अगर किसी जनप्रतिनिधि ने अन्य कार्यदायी संस्था द्वारा पहले निर्मित सड़क का प्रस्ताव दिया है तो इसकी जांच कराकर टेंडर निरस्त कराया हाल ही में जलालपुर ब्लाक में ऐसी तीन सडकों का टेंडर निरस्त हो चुका है। जो पहले बनी थी और उसका टेंडर कराया गया था।
विज्ञापन

राहुल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें