फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन के लिए वरदान हैं वृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। रघुवीर महाविद्यालय थलोई में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने एक छात्र एक वृक्ष की संकल्पना के साथ 200 पौधों को लगाया। महाविद्यालय के निदेशक डा. विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष मानव समाज के लिए जीवन रेखा है। इन पेड़ पौधों से मात्र मनुष्य को ही नहीं अपितु समग्र प्राणी जगत को भी जीवन मिलता है। वृक्षों से प्रकृति के सौंदर्य को बढ़ावा मिलता है। पर्यावरण सन्तुलित होकर मानव अस्तित्व की रक्षा होती है। आवश्यकता एवं विकास के लिए पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई तो कर रहे हैं पर उस अनुपात में वृक्षों का रोपण नहीं किया जा रहा है। प्राचार्य डा. अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को वृक्षों के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर उपप्राचार्य डा. संतोष कुमार उपाध्याय , डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी , लवकुश पाण्डेय, एमडी गफ्फार एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी संजू शुक्ला ने विचार व्यक्त किया। आयोजक डा. विजय कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें