नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार निवासी एक महिला की बुधवार की रात करेंट से झुलसकर मौत हो गई।
भवानीगंज बाजार निवासी आफत अली की पत्नी गुड़िया (38) घर में लगे बिजली के बोर्ड में तार जोड़ रही थी। इसी दौरान तार कटा होने के चलते वह करेंट की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुडिय़ा तीन बच्चों की मां थी।