फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने बैठक कर जानी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कस्बा के दर्जियान मोहल्ला स्थित सभासद कल्लू सोनी के आवास पर हुई बैठक हुई जिसमें कस्बा में बिजली आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्युत वितरण खंड द्वित्तीय जौनपुर के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार गुप्ता, विद्युत वितरण खंड मछलीशहर के अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा, विद्युत वितरण मुंगराबादशाहपुर उपखंड अभियंता संदीप सरोज, अवर अभियंता विजय मौर्य तथा मुंगरा बादशाहपुर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन शिवगोविंद साहू, सभासद दीपू मोदनवाल, रामकुमार जायसवाल, राजकुमार गुप्त ,अनिल विश्वकर्मा बैठक मौजूद थे। बैठक में अनिल विश्वकर्मा ने कई सुझाव जिसमें तरहठी पावर हाउस आंशिक से पूरी क्षमता से आपूर्ति जिससे भीखपुर फीडर खाली होने पर टाउन फीडर को दो विभाजित करने जिससे कस्बे में फ़ॉल्ट में कमी आ सकती है। सभी फीडरों 11केवी, 440 केवी विद्युत पोल के पास पेड़ों के डाल की छंटाई पेड़ों के कारण फीडरों में समस्या आती है। आपूर्ति बाधित होती है कैपसिटर बैंक इंस्टॉल करने जिससे फीडर के वोल्टेज का स्थिर रहेगा। ट्रांसफार्मरों का लोड बैलेंस करने सुझाव दिया। बैठक के बाद अधिकारियों ने पूरे नगर में निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली। राजकुमार गुप्त एवं रामकुमार जायसवाल ने विद्युत बिल के आधार पर शहरी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति एवं विभिन्न समस्याओं के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें