सिकरारा(जौनपुर)। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ओडीएफ के सम्बंध में बुधवार को विकास खण्ड मुख्यालय पर सिकरारा और बक्शा ब्लाक के ग्राम प्रधानों ,सचिवों ,व पर्यवेक्षणीय टीम के सदस्यों के साथ बैठक किया। इस दौरान दो अक्टूबर तक हर हाल में सभी गांवो का ओडिएफ करने और मानक के विरुद्ध शौचालय का निर्माण नहीं करने का निर्देश दिया। बेस लाइन सर्वे सूची वाले ही लाभार्थी के खाते में पैसा भेजने को कहा।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि दो गड़्ढे बनाने के पीछे विज्ञान है।इससे हटकर सेफ्टी टैंक,और पाइप डालकर मानक के विपरीत बने शौचालय का पैसा कदापि न दे। प्रधानों से सर्वेक्षण में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार एक अगस्त से 31 अगस्त तक पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत केंद्रीय जांच टीम किसी भी गांव में पहुंचकर साफ -सफाई एवं स्वच्छता की जांचकर रैंकिंग करेगी। अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से गांवों का दौरा करें। सर्वेक्षण के दौरान विशेष रुप से दायिक केंद्रों, धार्मिक स्थलों, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, चौपाल आदि की जांच करें। गांव को साफ एंव स्वच्छ बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को जागरूक किया। जांच टीम इन सभी स्थलों की जांच कर अंक प्रदान करेगी। उन्होंने प्रधानों से कहा कि सभी प्रधान अपने गांव में प्रवेशद्वार पर केंद्रीय स्वच्छता जांच टीम के स्वागत हेतु एक होर्डिंग बनवा कर लगवा ले। प्रधानों से ग्राम पोषण स्वछता समिति के 10 हजार रुपये जो सालाना प्रधान और आशा के संयुक्त खाते में आता है । उसका उपयोग गांव में ब्लीचिंगपाउडर छिड़काव कराने व अन्य साफ सफाई के कार्यो में लगा सकते है । उन्होंने कहा यदि आपके गांव जांच टीम की रैंकिंग में अव्वल रहते है तो समूचे जनपद का गौरव बढ़ेगा।बैठक में बीडीओ प्रीति तिवारी,बक्शा बीडीओ रामसुंदरभारती, पर्यवेक्षण समिति के नोडल खुदा सिद्दिकी,डॉ मनोज यादव, एडीओ अरुण पांडेय,भरत सिंह आदि प्रधान एंव कर्मचारी उपस्थित रहे।