मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। पवांरा के सरांवा गांव स्थित अमर शहीद लालबहादुर गुप्त स्मारक स्थल पर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एंव लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कैडरों द्वारा राष्ट्रवादी समाज सुधारक, अधिवक्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर फूल-माला, अगरबत्ती, मोमबत्ती, जलाकर दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि रत्नागिरी महाराष्ट्र में जन्मे बालगंगाधर तिलक समाज में ब्याप्त कुरीतियों के खिलाफ एंव स्वतंत्रता हेतु स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है, का नारा बुलंद किया। इस मौके पर डॉ. धरम सिंह, अजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, युग, मनप्रीत, सुप्रीत, मनोज, सोनी, बिट्टू, पतल्लू, सुधा यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी।
पंजीकरण कोचिंग का, चला रहे स्कूल
मछलीशहर। क्षेत्र में कोचिंग सेंटर के पंजीकरण पर कुछ लोग इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चला रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र में 17 अमान्य विद्यालयों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी क्षेत्र में अमान्य विद्यालयों का संचालन जारी है। प्रशासन द्वारा इन स्कूलों पर कोई कार्यवाही प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। नामित अधिकारी द्वारा चिन्हित विद्यालयों का खुलासा भी नहीं किया जा रहा है। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव द्वारा 17 विद्यालयों को चिन्हित कर उन्हें बन्द करने के लिए नोटिस जारी करने की बात कही गई है। विभागीय अधिकारियों की माने तो अमान्य विद्यालयों के संचालक कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां करवा लिए है। जिसके सहारे वह विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। जब कार्यवाही की बात आती हैं तो वे कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र का हवाला देते हैं। इस प्रकार कोचिंग सेंटर आड़ में अमान्य विद्यालयों का संचालन जारी है।