फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमार्ग के लिए धरने पर बैठे बस्ती के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा(जौनपुर)। क्षेत्र के बढ़ौना गांव की दलित बस्ती में संपर्क मार्ग बनाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ी स्थित सहायक चकबंदी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सीओ को प्रार्थना पत्र देकर आवागम के लिए चकमार्ग बनवाए जाने की मांग की। बस्ती के लोगों को कहना है कि लगभग एक हजार आबादी वाले इस गांव की दलित बस्ती में पहुंचने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। गांव के बनवासी, जयराम, इंद्रपति पंकज आदि लगभग 50 ग्रामीण सहायक चकबन्दी अधिकारी कुंवरदा (द्वितीय) के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। दलित बस्ती में संपर्क मार्ग के लिए सीओ को ज्ञापन दिया। सीओ चकबन्दी शिवनाथ पाण्डेय ने उन्हें आश्वस्त किया कि अभी गांव में पैमाइश चल रही है। नियमानुसार संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। प्रधान पति संजय सिंह ने कहा कि ग्राम सभा द्वारा वहां संपर्क मार्ग का प्रस्ताव दिया गया है। अधिकारियों से बात करके रास्ते को मूर्त रूप दिया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें