जफराबाद(जौनपुर)। वाराणसी के पांडेपुर निवासी उजाला विश्वकर्मा से कैंट पर एक युवक ने नौकरी कराने के नाम पर ठगी कर लिया। उसका मोबाइल और तीन हजार रूपये लेकर फरार हो गया। जिसने अपना नाम बृजेश सिंह बताया। स्टेशन पर बातचीत के दौरान बृजेश और उजाला में दोस्ती हो गई। बृजेश ने उजाला को बताया कि वह लोगों को एटीएम में गार्ड की नौकरी दिलवाता है। उजाला उसके झांसे में आ गया। उसने कहा मैं भी बेरोजगार हूं मेरा भी गार्ड में नौकरी लगवा दीजिए। उजाला ने बताया कि युवक बृजेश हमको जौनपुर में नौकरी दिलाने के लिए भंडारी स्टेशन लेकर आया। हमसे 3000 सिक्योरिटी के नाम पर पहले ले लिया। फिर बोला कि यहां जगह खाली नहीं है। जफराबाद स्टेशन के पास एटीएम पर जगह खाली है। वहां चलो आपको नौकरी दिलवा देता हूं। वह उजाला को लेकर जफराबाद स्टेशन पर आ गया। उजाला को स्टेशन पर बैठाकर बात करने के बहाने उजाला का मोबाइल लेकर फरार हो गया। उजाला चार-पांच घंटे बैठकर स्टेशन पर इंतजार करता रह गया। जब वह लौटकर नहीं आया तब उसे ठगी होने का एहसास हुआ। उजाला हाथ मलते हुए बिना पुलिस को सूचित किए वाराणसी अपने लौट गया।