फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई से अमेठी तक रेल दोहरीकरण सर्वे का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। जंघई से अमेठी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इसका डीपीआर भी तैयार है। अब स्टैटिस सर्वे का काम चल रहा है जो अक्तूबर माह तक पुरा हो जायेगा। इस सर्वे मे यह तय होना है कि इस रेल रूट पर किन-किन स्थानों पर पुल, बिल्डिंग व प्लेटफार्म का काम होना है।
विज्ञापन

वाराणसी से अमेठी तक रेल दोहरीकरण होना है। इस परियोजना पर आठ सौ करोड़ का बजट खर्च होगा। रेल अधिकारियों की माने तो इसका डीपीआर बनकर तैयार है सिर्फ कहां-कहां प्वाइंट पुल, बिल्डिंग व प्लेटफार्म बनने हैं इसका ड्राइंग बनना है। जिसका सर्वे का काम चल रहा है। अक्तूबर के बाद कभी भी रेल दोहरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। जंघई से प्रतापगढ़ व प्रतापगढ़ से अमेठी के बीच दो हिस्सों मे दोहरीकरण का काम होना है। इसकी पहली किस्त भी जारी हो गयी है जिसके तहत ट्रैक पर गिट्टी व पुलिया निर्माण व दूसरी किस्त मे सई व गोमती नदी पर पुल का निर्माण होना है। लगभग 87 किमी लंबे रेल रूट पर 15 रेलवे स्टेशन हैं। जिसमें जंघई, नीफापुर, बादशाहपुर, सवंसा, गौरा दादुपुर, पृथ्वीगंज, प्रतापगढ़, चिलबिला जगेसरगंज, अंतु सहजीपुर हाल्ट, मिश्रौली व अमेठी आदि प्रमुख स्टेशन हैं। रेल दोहरीकरण के काम को पूरा हो जाने से दिल्ली से कोलकाता रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। इसके पहले जंघई से वाराणसी तक रेल दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है । सीनियर सेक्सन इंजीनियर डीएन मिश्रा का कहना है की रेल दोहरीकरण का डीपीआर तैयार है सिर्फ कंट्रक्शन विभाग के सर्वे का काम बाकी है वह भी अक्टूबर से पहले पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद रेल दोहरीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें