फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा समिति में जाएगा नकल के आरोपी कालेजों का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराने के आरोपी 18 कालेजों का मामला परीक्षा समिति में जाएगा। परीक्षा के दौरान उड़ाका दल ने इन कालेजों पर सामूहिक नकल कराने का आरोप लगाया था। परीक्षा के दौरान ही विश्वविद्यालय प्रशासन इन कालेजों की कापियों को अलग करा दिया था। साथ ही मामले के निस्तारण के लिए यूएफएम (अन फेयर मीन) कमेटी को सौंप दिया था।
विज्ञापन

सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा में आठ सौ कालेजों के 5.35 लाख छाक्ष परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय द्धारा जिला वार उड़ाकादल के अलावा केंद्रीय उड़ाकादल का गठन किया था। परीक्षा के दौरान उडाका दल ने 18 कालेजों पर सामू हिक नकल कराने की शिकायत विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से की थी। उड़ाकादल की शिकायत पर इन कालेजों की कापियों को जांच के लिए अलग रखवा लिया गया था। साथ ही मामले के निस्तारण के लिए यूएफएम कमेटी को सौंप दिया था। यूएफएम कमेटी ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। अब इन कॉलेजों के भविष्य का फैसला परीक्षा समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें