जौनपुर। शहर के जनक कुमारी इंटर कालेज हुुसैनाबाद के सभागार में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहे 60 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मंजूलता सिंह, अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने उन्हें पदक और प्रमाणपत्र दिया। डीएम ने कहा कि अनुशासित छात्र ही जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल छात्रों को सम्मानित करके सराहनीय काम किया है। छात्र-छात्राओं को टिप्स देते हुए कहा कि आपके लिए भविष्य बनाने का यही सही समय है। खुद को पहचाने और अपनी रुचि के अनुसार काम करें। जिन्होंने अपने समय को पहचान लिया, उसका भविष्य निश्चित ही बेहतर होगा। समय का चूका व्यक्ति कहीं का नही होता । शैक्षिक क्षेत्र में इस जनपद की अपनी एक अलग पहचान है । भारतीय प्रशासनिक सेवाओं सहित अन्य सरकारी सेवाओं में दस में तीन लोग इसी जिले से होते हैं। आपको उसकी साख बनाए रखनी है।
अध्यक्षता कर रहे जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कुछ बनने के लिए जरूरी है लक्ष्य निर्धारित करना। सकारात्मक सोच तथा सार्थक प्रयास से ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। सच में बहुत ताकत होती है। आप सब अभी से अपने जीवन में सच को आत्मसात करें। कालेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मान समारोह से छात्र छात्राओं की हौसलाअफजाई हुई है। उससे लोगों को आगे बढ़ने की एक प्रेरणा मिली है। शुभकामना देते हुए कहा कि आप ऐसे ही सम्मानित होते रहें । माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अपनी कमजोरियां और अपनी जानकारी दोनों शिक्षकों से साझा करनी चाहिए। सह जिला विद्यालय निरीक्षण डा. मंजूलता वर्मा ने अनुुशासन के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य डा जंगबहादुर सिंह ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन नेत्र रोग विशेषज्ञ हर्षित गुप्ता ने किया । अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीएम एवं विधायक को प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह ने स्मृतिचिह्न देकर संमानित किया। डा. मनोज सिंह वत्स , राय अवीन्द्र प्रताप सिंह ,डा. यामिनी सिंह , रमाशंकर पाठक, लल्लन उपाध्याय, शरद सिंह, राकेश उपाध्याय, वीआरपी के प्रधानाचार्य डा. सुभाष सिंह, गौरव तिवारी, सैयद अब्बास, सुड्डू सिंह, दीक्षा आदि लोग मौजूद थे। संचालन हर्षित गुप्ता ने किया।
हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले श्रीनैपाल नगर इंटर कालेज बरपुर की सोनम यादव, बीएनपीएन इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर की प्रिस्मिता गुप्ता, एमपीएस स्कूल सरोखनपुर बदलापुर की हर्षिका गुप्ता, एमएसआईबी खानापट्टी सिकरारा की प्रज्ञा सिंह, एनएसडीआईसी शाहपुर नेवादा की श्रद्धा यादव, ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन के अमित कुमार यादव, माता प्रसाद आदर्श इंटर कालेज भभौरी के सेजल सिंह, एमएसआईबी खानापट्टी सिकरारा की प्रतीक्षा यादव, एसएसएसआईसी विशुनपुर बजरंग नगर डोभी की मोनिका जैसवार और स्नेहा यादव, एनपीएस स्कूल सरोखनपुर बदलापुर की सौम्या यादव, एसबीआईसी सरोखनपुर की शिवांगी सिंह, डा. बीआर अंबेडकर कालेज महराजगंज की श्रेया यादव, ग्राम विकास इंटर कालेज की अमित कुमार यादव, जनक कुमारी इंटर कालेज की मुस्कान शर्मा व आयुष तिवारी। इंटरमीडिएट : हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की पल्लवी श्रीवास्तव, अलंकृति दूबे, डा. अभयजीत इंटर कालेज मेढ़ा खुटहन की जूही शुक्ला, एसजेजीएसएसआईसी साहू नगर गडेरिहा महराजगंज की श्रेया पाल, एमएसआईबी खानापट्टी सिकरारा की ज्योति शुक्ला, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की आस्था यादव, एसआरकेएसआईएसआईसी बेलापार नौपेड़वा की दिशा गुप्ता, किसान इंटर कालेज रसुलहा परियत के गौरव तिवारी, डा. भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज यादवगंज सिकरारा, एमएसआईबी खानापट्टी सिकरारा की प्राची यादव, आकांक्षा यादव, सोनल यादव, आरडीएमएसएस धौरहरा मुगराबादशाहपुर की इतिशा को सम्मानित किया गया।
सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में अव्वल सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ की मांडवी श्रीवास्तव, युवराज प्रताप सिंह और वैभव सिंह, राधिका बाल विद्यालय की आन्या यादव, सेंट पैट्रिक्स स्कूल की कंचन चौबे, सांभवी श्रीवास्तव, आदित्य सिंघानिया और ऋषिता श्रीवास्तव, डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की जीनत जहरा, रोशनी यादव, उमानाथ सिंह सीनियर सेंकेंडरी स्कूल की सुचिता श्रीवास्तव और वेंकटेश मिश्र, आरएन टैगोर के कुनाल मौर्या और 12वीं के टापर मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के आदर्श श्रीवास्तव, सेंट पैट्रिक्स स्कूल की नैनिका सिंह, राज लक्ष्मी सिंह, डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी की तनिशा मौर्या को सम्मानित किया गया।
सीआईएससीई बोर्ड की सीआईएससी परीक्षा में सेंट जांस स्कूल के छात्र क्षितिज तिवारी, तनुश्री और रुद्रांश कुशवाहा और आईएससी में शिवेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।