फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगुनाह को जेल भेजने से नहीं कायम होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ जिले के कई क्षेत्रों का दौरा करते हुए खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी बाजार में शेख हामिद के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा बेगुनाह पर किसी भी तरह का अत्याचार होता है तो कमीशन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनको रोकने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था काबू करने की जिम्मेदारी पुलिस की है। लेकिन किसी बेगुनाह को जेल भेजकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई नहीं जा सकती। दस दिन पूर्व शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा गांव में मुखबिर की सूचना पर खेतासराय, शाहगंज, खुटहन, सरपतहा सर्किल के तमाम थानों की फोर्स की कार्यवाही में प्रतिबंधित मांस व गोवंशों की बरामदगी में पुलिस पर आरोप है कि तमाशबीन पर फर्जी मुकदमा कर जेल भेज दिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल पाठक, देव आशीष मिश्रा, सैफी हामिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें