फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के नंदलाल का पूरा मोहल्ले में भाजपा नेता गिरीश शुक्ला व जमालपुर गांव में बूथ अध्यक्ष अनुज सिंह के साथ लोगों ने रेडियो पर प्रसारित मन की बात के 46 वे संस्करण को सुना। रविवार को सुबह 11 बजे लोग रेडियो व टीवी पर लोग प्रधानमंत्री को सुनते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का युवाओ को बेहतर तकनीक का इस्तेमाल करने वाला बताया। मन की बात के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवाओं को महापुरुषों के जीवन के विषय में जानकारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कवि गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमें नीरज छोड़ कर चले गए। उनकी कविता में हमें आशा की झलक दिखाई देती है। पीएम ने घर छोड़कर बाहर पढने गए युवाओं से वहां के पर्यटन स्थलों और प्रसिद्ध स्थानों के विषय में जानकारी हासिल करने की नसीहत दी। कॉलेज शुरू कर रहे युवाओं को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं। मन की बात का लाइव प्रसारण आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें