जलालपुर। स्थानीय विकास खंड के छितौना में स्थित बाबू बैजनाथ प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को रोवर्स, रेंजर्स के छात्र छात्राओं ने आम, महुआ, जामुन, शीशम, अर्जुन के 101 पौधे लगाए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि बृक्ष से ही जीवन है।भौतिक वादी संस्कृति ने पूरे पर्यावरण को नष्ट कर दिया है। डॉ जगदेव ने कहा कि पौधों से हमे फल फूल व औषधि प्राप्त होती है।इसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। रोवर्स रेंजर मऊ के संयोजक डॉ घनश्याम दुबे ने कहा कि वर्षा न होने का मुख्य कारण बृक्ष है जिसके लिए उन्होंने सभी छात्र छात्राओ को जन्म दिन पर एक एक बृक्ष लगाने की शपथ दिलाया। डॉ शशि कुमार मिश्र, डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया, मो. शाहिद, अशोक कुमार, मो. असलम आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक व चेयरमैन, डॉ विनोद कुमार कन्नौजिया व संचालन ओम प्रकाश चक्रवर्ती ने किया। संस्था की निदेशक डॉ अंजू कन्नौजिया ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर राजाराम,सुरेंद्र कुमार,राजेन्द्र प्रसाद, धर्मराज,डॉ आनन्द आदि मौजूद रहे।