जौनपुर। एलटी ग्रेड परीक्षा रविवार को जिले के 49 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा एक पाली में सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक कैमरे की निगरानी में कराई गई। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर एक मजिस्ट्रेट तैनात थे। अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। परीक्षा में 13387 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। छात्रों को जूता, मोजा, घड़ी, पर्स आदि बाहर ही निकलवा दिया गया।
एलटी ग्रेड परीक्षा के लिए कुल 22757 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 9370 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 13387 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जिले में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा को देखते हुए सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात गई थी। रात से ही हो रही बारिश के कारण के कारण अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह बीगते हुए अभ्यर्थी किसी तरह तरह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार आयोग ने परीक्षा केंद्र दूर-दूर बनाए थे। जिले में परीक्षा देने आए छात्रों में अधिकांश छात्र बाहरी थे। जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र भी दूसरे जिलों में बनाए गए थे। परीक्षा छूटने के बाद बस स्टाप पर भीड लग गई। यातायात में किसी तरह की दिक्कत न आए इसे देखते हुए सुरक्षा के वाजिदपुर, चहारसू चौराहा, पालिटेक्नि चौराहा, टीडी कालेज गेट, रोडवेज आदि स्थानों पर पुलिस तैनात की गई थी। एडीएम आरपी मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।