फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नहीं होने से गंदगी से पटी हैं नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। पानी की निकासी के लिए बनी नाली जाम होने से उसमें से निकल रही निकल रही बदबू से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने में ही साफ करवाया गया था लेकिन दुकानदारों ने नाली को फिर अतिक्रमण करके फिर से पाट लिया। इसकी वजह से पानी नाली में रुका रहता है। उस से बदबू निकलती है। इससे बीमारी पैदा होने की आशंका है। लोगों ने बाजार वासियों से मांग की है कि नाली को फिर से साफ कराया जाए जिससे बाजार का पानी बाहर निकल सके और गंदगी साफ हो सके। व्यापारी नेता नेता रत्नेश जायसवाल का कहना है कि इस समस्या को कई बार अवगत कराया गया लेकिन इसका कोई निदान नहीं हो सका। दवा व्यापारी प्रदीप यादव का कहना है कि दुकानदार खुद ही नाली को पाट दिए हैं तो पानी कहां से बाहर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें