शाहगंज। लायंस क्लब शाहगंज स्टार की ओर से शुक्रवार को पालिथीन उन्मूलन रैली का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। पालिथीन का उपयोग पूरी तरह से बंद करने की लोगों से अपील की गई। संस्था के अध्यक्ष डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी के नेतृत्व में खुटहन तिराहा स्थित महादेव मंदिर से निकली रैली नई आबादी, रोडवेज, पुरुष चिकित्सालय, जेसीज चौक, हुसैनगंज, कोतवाली चौक होते हुए रामलीला भवन चौक पर पहुंची। जहां सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्लास्टिक के प्रयोग से आम आदमी और जानवरों के लिए घातक बताया। रैली में वंशराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल मजडीहा के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील अग्रहरि और सर्वेश चौरसिया रहे। रैली में प्रदीप जायसवाल, डा. सुधाकर मिश्रा, डा. तारिक बदरुद्दीन शेख, प्रवीण श्रीवास्तव, रूपेश जायसवाल, मो. अब्बास बिस्मिल्ला, डा. एसएल गुप्ता, जागृति चित्रवंशी, अमित श्रीवास्तव आदि रहे।