जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने बताया कि लोगों द्वारा शिकायते प्राप्त हो रही है कि पीने के पानी हेतु सरकारी निधि से अधिष्ठापित इंडिया मार्क-2 हैंडपम्पों में कतिपय व्यक्तियों द्वारा सबमर्सिबल लगाकर खेतों की सिंचाई की जा रही है। जिससे उक्त हैंडपंप के पानी को अन्य प्रयोगों में लाया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को पीने के पानी से वंचित रहना पड़ रहा है, जो अत्यंत आपत्तिजनक एवं नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने ने ऐसे व्यक्तियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि ऐसे लोग इंडियार्का-2 से सबमर्सिबुल हटा लें।निरीक्षण के दौरान सबमर्सिबल लगे हैंडपंप पाए गए तो संबंधित के विरुद्घ कठोर कर्रवाई की जाएगी।
जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र ने कहा कि अमर उजाला की ओर से 31 जुलाई को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन जनक कुमारी इंटर कालेज हुसेनाबाद में किया गया है। समारोह का आयोजन 12.30 बजे से किया गया है। जिसमें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट और आईसीएसई बोर्ड के 50 मेधावी छात्रों को डीेएम और एसपी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस डा. ब्रजेश मिश्र ने कहा कि सम्मान समारोह में सभी विद्यालय मेधावी छात्रों को शामिल कराएं। समारोह में छात्रों को मेडल और अमर उजाला की ओर से सम्मान पत्र दिया जाएगा।