फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को सौपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना, कोषागार से वेतन भुगतान सहित आठ सूत्री मांगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। धरना सभा में प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के सरकार एक वर्ष से अधिक कार्यकाल बीत जाने के बाद भी माध्यमिक शिक्षा व शिक्षकों के हालात सुधारने की कोई पहल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्च में उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षामंत्री डा. दिनेश शर्मा ने वार्ता के दौरान शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी थी। मगर उसका शासनादेश आज तक निर्गत नहीं हुआ। ऐसे में संघ को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। अब संघर्ष के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। हमारा संगठन अपनी बहु प्रतीक्षित आठ सूत्री मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है। मान्यता की धारा 7 (क) का 7 (4) में परिवर्तन, पुरानी पेंशन योजना लागू कराने, कोषागार से वेतन देने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण, माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान कराना, एलटी ग्रेड में शामिल शिक्षकों को सीटी ग्रेट सेवा का लाभ दिलाना, आमेलित विषय विशेषज्ञों को उनकी पूर्व की सेवाओं का लाभ दिलाना, एलटी ग्रेड शिक्षकों के प्रोन्नति वेतनमान के लिए स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता समाप्त कराना तथा माध्यमिक व्यवसायिक व कम्प्यूटर अनुदेशकों की शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए आर-पार के संघर्ष को कटिबद्ध है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि वाराणसी परिक्षेत्र के सभी शिक्षकों का भरोसा संघर्षो में है और बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली एवं वित्त विहिन शिक्षकों सेवा नियमावली बनवा कर ही माध्यमिक शिक्षा को पटरी पर लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में 9 अगस्त क्रान्ति दिवस पर मशाल जुलूस में शिक्षकों से भारी संख्या में सहभागिता करने का आह्वाहन किया। धरने सभा को प्रान्तीय संगठनमंत्री जेपी राय, मण्डल अध्यक्ष संत सेवक सिंह, बीरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. राकेश सिंह, संकठा सिंह, अशोक श्रीवास्तव, शिवमूरत यादव, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, प्रमोद सिंह, जय प्रकाश सिंह, डा. रणजीत सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, चन्द्र प्रकाश दूबे, दिलीप सिंह, गजाधर राय, सुनील सिंह, जयकिशुन यादव, अतुल सिंह, इन्द्रपाल सिंह, अजय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।


जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सातवें वेतन मान के बकाया भुगतान समेत शिक्षकों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके जोगियापुर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में शिक्षकों ने क्रांति दिवस के मौके पर 9 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की योजना बनाई और अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

मुंख्यमंत्री को संबोधित पत्रक में शिक्षक संघ की ओर से कहा गया है कि वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन की तर्ज पर न्यूनतम 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। वर्ष 2005 के बाद भर्ती सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। वर्ष 2016 के पूर्व अवकाश प्राप्त शिक्षकों के पेंशन का पुनर्निधारण किया जाना चाहिए। पत्रक के माध्यम से सातवें वेतनमान के बकाए का भुगतान जल्द किए जाने की मांग की गई है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई में पत्रक सौंपने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में मो. शाहिद नईम, रमाशंकर पाठक, डा. ईश्वरलाल यादव, डा. रामदेव मिश्र, सोम वर्मा, अजय मिश्र, शंकराचार्य तिवारी, शिशिर यादव, धर्मराज मिश्र, नारायण चौरसिया, हसनैन नियाजी, अहसन अंसारी, रेयाज अहमद आदि मौजूद थे।

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा शनिवर को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को पत्र सौपा। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरेव के शिक्षक चंद्रप्रकाश की मोहम्मद हसन कालेज के पुस्तक भंडारण की सुरक्षा के लिए लगाई गई रात्री कालीन ड्यूटी का आदेश तत्काल निरस्त करवाने ओर संघ के सभी पत्रावलियों का निस्तारण कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 10 अगस्त को बीएसए कार्यालय पर धरन प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। पत्रक देने वालों में जिलाध्यक्ष कुमैल हैदर, प्रशांत, सुनील कुमार, मोहम्मद अब्बास,संतोष कुमार व सौरभ कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें