फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने निकाली जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर के तत्वावधान में पॉलिथीन हटाओ थैला अपनाओ जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली सुतहट्टी बाजार से प्रारंभ हुई जो सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चैराहा, शाही पुल होते हुए ओलंदगंज में समाप्त हुई। इस दौरान रोटरी क्लब द्वारा राह चलते हुए महिलाओं, पुरुषों दुकानदार, ठेले वाले एवं सब्जी वालों को कपड़े के थैले बांटे गए। संस्था के सदस्य जन मानस को बताते रहे कि घर से निकलते समय थैला लेकर चले ताकि पॉलिथीन को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रवि मिगलानी, शशांक सिंह रानू, मनीष चंद्रा, प्रदीप सिंह, श्याम वर्मा, विशाल गुप्ता, अमित पांडेय, देवेंद्र सिंह, संजय जायसवाल, संदीप पांडे, अनिल गुप्ता, केके मिश्रा, अजय गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, अरविंद बैंकर, संदीप गुप्ता, देवेश जी वैश्य, जगदीश मौर्य, श्वेताभ रंजन श्रीवास्तव, विवेक सेठी, अभिषेक गुप्ता, संजय बैंकर, डा. एसके सिंह, अलिखेश श्रीवास्तव, तरनजीत सिंह, निशाकांत द्विवेदी, मनोज तिवारी, नितिन जायसवाल, देवेश श्रीवास्तव, संजीव यादव, संजय, अरशद कुरैशी रैली में शामिल रहे। रैली के समाप्त होने पर संस्था के सचिव जय किशन साहू जैकी ने रैली में आए सभी संस्था सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय हकारीपुर परिसर छात्रों ने साफ सफाई कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से आगे की अपील की। प्रधानाध्यापिका निशा मिश्रा ने छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को दैनिक जीवन में पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से बनी वस्तुओं का उपयोग करने से पर्यावरण को खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। क्योंकि इसके उपयोग से पर्यावरण संतुलन पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसके उपयोग को नकारना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बताया कि कैंसर जैसी जानलेवा वीमारी के लिए भी काफ़ी हद तक पॉलिथीन जिम्मेदार है। इस मौके पर शिक्षक इमरान, बीएन यादव, प्रमिला, साधना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें