मुफ्तीगंज। स्थानीय यूनियन बैंक में आए दिन सर्वर फेल होने से ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिससे बैंक ग्राहकों में आक्रोश है।
स्थानीय यूनियन बैंक की शाखा पुरानी होने की वजह से बैंक के पास अत्यधिक ग्राहक हैं। जिससे रोजाना सैकड़ों ग्राहकों को खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बैंक दूसरे तल पर स्थित होने की वजह से बुजुर्ग सीढ़ी पर किसी तरह चढ़कर जाते हैं तो पता चलता है कि सर्वर फेल है। तो अंदर ही अंदर मन कोसता है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि इंटरनेट की छतरी खराब है। इसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है। जल्द ही बनवा दिया जाएगा।