फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के व्यवसाइयों की हत्या पर जायसवाल समाज सेवा समिति आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रतापगढ़ में हाल ही में जायसवाल समाज के दो सगे भाइयों की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मजिस्ट्रेट से मिला। उन्हें राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्याम सुंदर जायसवाल और श्याम मूरत जायसवाल के प्रतिष्ठान पर चढ़कर बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। समिति ने मांग की कि मृतक के परिजनों को अविलंब सुरक्षा प्रदान किया जाए। हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदेश में व्यापारियों पर हो रहे हमलों पर तत्काल अंकुश लगाई जाए। साथ ही समिति ने चेतावनी दी कि जायसवाल समाज सहित व्यापारियों पर हो रहे आपराधिक वारदात पर अंकुश नहीं लगाया गया तो हम सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल, महामंत्री चंद्रशेखर जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, श्रवण जायसवाल, विशाल जायसवाल, संजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, पवन जायसवाल, आकाश जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, उमेश जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश सुदनीपुर, कृष्ण गोपाल जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, राम आसरे जायसवाल, अशर्फी जायसवाल, राजमणि जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें