फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेले को देखते हुए मंदिर और शिवालयों में हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। श्रावण मास की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इसके एक दिन पूर्व शिवालयों सफाई की गई। दिन भर मंदिरों में रंगरोगन करने का काम चलता रहा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गौरीशंकर धाम में पूजन किया और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शीतला धाम चौकिया, मां मैहर मंदिर परिसर के अलावा गोमती नदी के किनारे स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर और इन्य छोटे बड़े मंदिरों में भी सफाई हुई।
विज्ञापन

डीएम दोपहर में श्री गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज पहुंचे। मंदिर का पट बंद था। उन्होंने बाहर से भगवान शंकर का दर्शन किया। पंडित शोभनाथ गिरी से सावन की तैयारियों के विषय में पूछा तो पुजारी ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क से मंदिर तक के मार्ग को आरसीसी करा दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि आज दर्शन करने आया हूं शनिवार को निरीरक्षण करने आऊंगा जो भी समस्या हो अवगत कराइएगा। उसका समाधान किया जाएगा। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें