जौनपुर। जिलेभर में गुरू पूर्णिमा जगह मनाया गया। श्रद्घालुओं ने हवन पूजन एवं आरती किया। शीतला चौकियां धाम में दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। यहां 130 शिष्यों ने गुरू मंत्र लिया। अवधूत कुटी सिकरारा सहित कई स्थानों पर गुरू गीता का पाठ किया गया।
चहारसू चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवेंद्रनाथ श्रीवास्तव नें बताया कि पूरी दुनिया में गुरु पूर्णिमा एक ऐसा अनोखा पर्व है। जहाँ हर व्यक्ति को एक आध्यात्मिक शक्ति से जुडकर खुद के साथ दूसरों को भी परोपकार के भाव में जीने की प्रेरणा देता है। भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण ने बताया कि इस बार हर घर से कम से कम एक व्यक्ति को योग शिक्षक का प्रशिक्षण देने के लिए 2 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी आर्य द्वारा योग कक्षाओं की संख्याओं को विस्तारित करते हुए उसे आदर्श योग कक्षाओं में रूपांतरित करने के लिए योग शिक्षकों को निर्देश दिया। महाविद्यालय स्तर तक के विद्यार्थियों को योग से जोड़कर उनको स्वावलंबी बनाने के लिए युवा भारत के प्रभारी डा. हेमन्त ने लोगों को प्रेरित किया। महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी ममता भट्ट ने लोगों को संकल्पित किया। इस मौके पर सदर प्रभारी शिवपूजन योगी, गरिमा सिंह, संजय श्रीवास्तव, जगदीश योगी, राज योगी, कुलदीप योगी, विकास योगी, डा. ध्रुवराज योगी, विपिन योगी, संतोष योगी, मोनू यदुवंशी उपस्थित रहे। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति आभार व्यक्त किया। उधर शीतला धाम चौकियां धाम में गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर पं. सीतारामनाम शरण के आवास पर 60 महिलाएं व 70 पुरूषों ने गुरू मंत्र लिया। मिथिलेश थापा ने गुरू मंत्र लेते समय कहा कि जौनपुर में दुर्गेश दयाल के माध्यम से आया व माता शीतला का दर्शन करने के पश्चात प्रख्यात गुरू पं. सीतारामनाम शरण महाराज से गुरू मंत्र प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, कृपाशंकर पाठक, गोपाल साहू, अविनाश राय, यादव प्रधानाचार्य, डा. लाल बाबा, दिनेश यादव, सुरेश पांडेय, लालमनि सैनी, गुड़िया तिवारी, श्याम मोहन अग्रवाल, डब्लू मिश्रा, त्रियोगी त्रिपाठी, सावन त्रिपाठी रहे।
सिकरारा: अवधूत कुटी के सेवक दीप राज ने श्रद्धालुओं को सत्संग के माध्यम से बताया कि गुरु मुख से निकला हर शब्द वेद मंत्र होता है। वह ब्रह्मा विष्णु महेश से भी ऊपर परब्रह्म परमेश्वर है। वहीं एक शक्ति है जो ईश्वर का साक्षात्कार करवाता है। हम गुरु में पूर्ण आस्था रखकर उसे अपने आचरण में उतारकर जीवन सार्थक कर सकते हैं। गुरु पूजा, गुरु गीता का अखंड पाठ ,हवन, आरती, सत्संग भजन संध्या तथा भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दुष्यंत सिंह, डा. विजय बाबा यादव, बिरजू सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, मालती सिंह, चमेला, लालती सिंह, सुषमा आदि सक्रिय रहे। दुदौली के कपालेश्वर निष्ठालय अघोर पीठ पर भी बाबाजी के निर्देशन में गुरु पूजा महोत्सव मनाया गया।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर कस्बे में स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर आचार्य गुलाब की देखरेख में भक्तों ने मां गायत्री की विधिवत पूजा किया। हवन तथा यज्ञ किया। आचार्य ने गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
शाहगंज: संस्कार भारती संस्था द्वारा नगर के पुराना चौक मोहल्ला स्थित गोपाल मंदिर पर गुरु पूर्णिमा एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु राम लखन पांडेय व विजय शंकर पांडेय की गुरु पूजा की गई। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विजय शंकर पांडेय ने गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रहरि, सुशील सेठ बागी, राजकुमार कसेरा, मुकेश कसेरा, भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीष अग्रहरि, अजेन्द्र अग्रहरि, नम्रता जायसवाल, नीलम अग्रहरि, अन्नपूर्णा मोदनवाल, अनुपमा आदि मौजूद रहे।
नेवढ़िया: क्षेत्र स्थित धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने गुरु भगवानदास महाराज के चरणों मे शीश झुकाकर खुद को समर्पित किया। शिष्य डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।
डोभी: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत अघोरेश्वर कीना राम मठ हरिहरपुर में भक्तों ने पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर दरोगा सिंह, सतीश सिंह, शैलेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।