खेतासराय। क्षेत्र के मानीकला व बादशाही से कावरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए शुक्रवार की सुबह रवाना हुआ। युवा मित्र मंडल के नेतृत्व में बैजनाथ धाम के लिए और विगत वर्षों की भांति क्षेत्र के बादशाही मनेछा स्थित शिव हनुमान मंदिर से सैकड़ों की संख्या एक साथ निकल कर बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। संयोजन कर रहे प्रमोद गुप्ता व जयप्रकाश व लालमन ने बताया कि कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम और बासुकी नाथ के लिए रवाना होगा। इस दौरान नन्दलाल, जुगनू, विशाल साहू, ओमप्रकाश, चंदू, बहादूर, सुजीत चौरसिया, महेश अग्रवाल, विनय चौरसिया, संजय प्रजापति, चिंकू, शनि, रमेश, ओमप्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।